Total Users-

1,228,552

spot_img

Total Users-

1,228,552
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि ईरान के साथ समझौता होने के बाद अब्राहम अकॉर्ड का विस्तार किया जाए

अमेरिका और ईरान के बीच में जारी तनाव को लेकर समझौता होने की बात चल रही है। इसी बीच एक नई खबर भी सामने आ रही है। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह चाहते हैं कि ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद और इस युद्ध के खत्म होने के बाद ‘अब्राहम अकॉर्ड्स’ का विस्तार किया जाए।

ट्रंप चाहते हैं कि समझौता होने के बाद मुस्लिम देश अब्राहम अकॉर्ड का विस्तार करते हुए इजरायल को मान्यता दें। इस संबंध में एक्सियोस ने अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करते हुए एक रिपोर्ट में कहा है कि ट्रंप ने बीते शनिवार को इस मामले में अरब और दूसरे मुस्लिम देशों के नेताओं से बात भी की है।

ट्रंप की क्या बातचीत हुई?
ईरान के साथ समझौता होने के बाद अब्राहम अकॉर्ड्स को लेकर बातचीत करने और उसका विस्तार करने के संबंद में ट्रंप ने बीते शनिवार को सऊदी अरब, UAE, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्त्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं के साथ फोन पर बात की और उस फोन कॉल पर ईरान और इजरायल को लेकर चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन कॉल करने के पीछे ट्रंप का मुख्य उद्देश्य सऊदी-इजरायल के बीच समझौता कराना है।

More Topics

मारुति शोरूम के सीईओ की पीड़ित महिला ने की पिटाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में नेहरू नगर...

फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोने

ओडिशा के भुवनेश्वर में हाल ही में संपन्न हुए...

 तेज धूप और थकान में भी हरा सोना से मिलती है राहत

गाँव-गाँव इन दिनों तेंदूपत्ता संग्रहण का चल रहा सिलसिला रायपुर....

एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस

धमतरी जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण...

इसे भी पढ़े