पाकिस्तान ने अपना पहला ‘पांडा बॉन्ड’ सफलतापूर्वक किया जारी, जुटाया 25 करोड़ का फंड

पाकिस्तान ने चीन में अपना पहला ‘पांडा बॉन्ड’ जारी करते हुए 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए और इसके साथ ही उसने चीनी पूंजी बाजार में प्रवेश किया है। पांडा बॉन्ड वह ऋण साधन होता है जो चीनी रेनमिन्बी (आरएमबी) में किसी विदेशी इकाई जैसे संप्रभु सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठन या बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा जारी किया जाता है। यह चीन के घरेलू पूंजी बाजार में सीधे बेचा जाता है।

वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के सलाहकार खुर्रम शहजाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस बॉन्ड पर 2.5 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की गई है और इसकी परिपक्वता अवधि तीन वर्ष है। शहजाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ प्रारंभिक पांडा बॉन्ड तीन वर्ष की स्थिर ब्याज दर वाला साधन है जिससे यह चीन के विदेशी पूंजी बाजार में पाकिस्तान का पहला आरएमबी-मूल्यांकित संप्रभु निर्गम बन गया है।

पाकिस्तान ने पिछले महीने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए ‘यूरोबॉन्ड’ (एक अंतरराष्ट्रीय ऋण साधन) भी जारी किया था। पाकिस्तान ने सऊदी अरब से जमा के रूप में अतिरिक्त तीन अरब अमेरिकी डॉलर भी जुटाए और संयुक्त अरब अमीरात को 3.4 अरब अमेरिकी डॉलर लौटाए।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े