पाकिस्तान के सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, पहले ऐसे विदेशी नेता थे जिन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद ईरान का दौरा किया। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल संग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजदीकियां तो किसी से छुपी नहीं है वहीं ईरान के सैन्य नेतृत्व के साथ भी उनके बेहद करीबी रिश्ते हैं।
इसकी वजह यह है कि जब मुनीर 2016 और 2017 में पाकिस्तान के मिलिट्री इंटेलिजेंस के डायरेक्टर जनरल के तौर पर काम कर रहे थे, तभी उन्होंने ईरान के साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए थे। वह नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहे हैं। रिटायर्ड पाकिस्तानी जनरल अहमद सईद ने चैनल को बताया वह खुफिया समुदाय के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के साथ बातचीत कर रहे हैं।
सईद ने कहा कि आईआरजीसी के अलावा, मुनीर के ईरान की नियमित सेना और उनकी खुफिया एजेंसी के साथ भी संबंध हैं। उनके अनुसार, मुनीर की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी—जो 2020 में एक अमेरिकी हमले में मारे गए थे—और कमांडर हुसैन सलामी जो 2025 में एक इजरायली हमले में मारे गए थे।


