Total Users-

1,228,678

spot_img

Total Users-

1,228,678
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप सम्राट चौधरी कल लेंगे शपथ

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुके सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। वे कल शपथ ग्रहण करेंगे।

वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे रेणु देवी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल सहित अन्य विधायकों ने समर्थन दिया।

बताया जा रहा है कि इस फैसले में जदयू नेता नीतीश कुमार की भी सहमति रही और भाजपा आलाकमान ने उनके सुझाव पर ही सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई। सम्राट चौधरी अब जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

More Topics

मारुति शोरूम के सीईओ की पीड़ित महिला ने की पिटाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में नेहरू नगर...

फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोने

ओडिशा के भुवनेश्वर में हाल ही में संपन्न हुए...

 तेज धूप और थकान में भी हरा सोना से मिलती है राहत

गाँव-गाँव इन दिनों तेंदूपत्ता संग्रहण का चल रहा सिलसिला रायपुर....

एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस

धमतरी जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण...

इसे भी पढ़े