दुनिया में कहीं शांति की चाबी है तो भारत के पास है-ईरान,पाकिस्तान सदमें में

इस्लामाबाद की बंद कमरों वाली बातचीत टूटी और दुनिया की सांसे अटक गई। जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता बेनतीजा खत्म हुई हर किसी को लगा कि अब वेस्ट एशिया में बारूद फटेगा। लेकिन ठीक उसी वक्त ईरान ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींच लिया है।

ईरान ने साफ कह दिया कि अगर दुनिया में कहीं शांति की चाबी है तो वह भारत के पास है। हैरानी की बात देखिए। एक तरफ महाशक्तियां युद्ध के मुहाने पर खड़ी हैं और दूसरी तरफ ईरान के राजदूत सैयद रजा मोसेब मोतलाद मुंबई में बैठकर भारत की तारीफों के कसीदे पढ़ रहे हैं।

ईरान ने अमेरिका पर तंज कसते हुए उसे तनाव की सबसे बड़ी वजह बताया। लेकिन साथ ही भारत, रूस और चीन को वो त्रिमूर्ति करार दिया जो तीसरे विश्व युद्ध को रोक सकती है। ईरान ने भारत को सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक जिम्मेदार वैश्विक ताकत बताया है। अब सवाल उठता है कि क्या भारत सिर्फ तमाशबीन नहीं बल्कि इस खेल का सबसे बड़ा और निर्णायक खिलाड़ी बन चुका है।

दरअसल जब अमेरिका और ईरान की बातचीत फेल हुई, तो ईरान ने खुलेआम कह दिया कि भारत ने अपने हितों को जोखिम में डालकर भी स्थिरता का साथ दिया है। भारत ने ना तो अमेरिकी हमलों का अंधा समर्थन किया और ना ही युद्ध की आग में घी डाला।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े