11 से 13 अप्रैल तक उन्नत कृषि महोत्सव 2026, किसान, कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और कई बड़े नेता होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित दशहरा मैदान में शनिवार से उन्नत कृषि महोत्सव 2026 की शुरुआत बड़े उत्साह के साथ हो गई है। यह आयोजन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें देशभर से किसान, कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

पहले ही दिन कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली और किसानों में इसे लेकर खासा उत्साह नजर आया। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे इस महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के हित में काम करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह बात कही है कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अगर किसान मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा फायदा किसानों तक पहुंच रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों के बैंक खातों में 6-6 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। यह किसानों की मेहनत का सम्मान है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े