आज मां रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है और मनुष्य भयभीत- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर जंगल राज का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मां, माटी और मनुष्य की बात तो करती है, लेकिन उसके शासन में मां रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है और मनुष्य भयभीत है। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने “भयमुक्त” समाज की कल्पना की थी, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इसके ठीक विपरीत परिस्थितियां पैदा कर दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जहां हर कोई भयमुक्त हो। लेकिन टीएमसी के जंगल राज ने ठीक इसका उल्टा कर दिया है। वे ‘मां, माटी और मनुष्य’ की बात करते थे, लेकिन आज मां रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा है और मनुष्य भयभीत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी का गिरोह इन घुसपैठियों को जाली सरकारी दस्तावेज हासिल करने में मदद कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ज़मीन पर घुसपैठियों का अतिक्रमण चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। टीएमसी का गिरोह इन घुसपैठियों को जाली सरकारी दस्तावेज हासिल करने में मदद कर रहा है।

घुसपैठिए पड़ोसी क्षेत्रों से घुसकर राज्य में बस रहे हैं। आज मैं बंगाल की जनता से वादा करता हूं। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ में मदद करने वालों के खिलाफ विशेष जांच शुरू की जाएगी। यह मेरी आपको गारंटी है। चाहे वे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, उनकी पहचान कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े