Total Users- 1,165,151

spot_img

Total Users- 1,165,151

Monday, March 2, 2026
spot_img

सेना की चौकी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज तड़के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के हमले में एक सैनिक और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई, जबकि 4 सैन्यकर्मी घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि आज तड़के नियंत्रण रेखा पर कामकारी सेक्टर में एक पाकिस्तानी BAT ने सेना की चौकी पर हमला किया। उन्होंने बताया कि हमले में एक जूनियर कमीशन अधिकारी समेत पांच सैनिक घायल हो गए। हालांकि बाद में एक सैनिक की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि सेना की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी नागरिक भी मारा गया।

यह हमला कारगिल विजय दिवस के एक दिन बाद हुआ है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि भारतीय सेना आतंकवाद को कुचल देगी और दुश्मन के मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

More Topics

इसे भी पढ़े