केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुनीं 1000 से अधिक शिकायतें

मुंगावली/अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के पिपराई में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान कई ऐसे भावुक क्षण भी सामने आए, जब अपनी समस्याएं लेकर आए लोग समाधान मिलने पर संतुष्टि और राहत के भाव के साथ लौटे।

हर आवाज को मिला मंच, हर समस्या का हो रहा समाधान
इस जनसुनवाई के दौरान कुल केंद्रीय मंत्री को स्थानीय जनता के 1048 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 238 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शेष 810 आवेदनों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ निराकरण हेतु भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्य करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े