‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा -चुनौती का सामना एकजुट होकर करना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी अशांति पर गहरी चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं और भारत को इस चुनौती का डटकर सामना करने के लिए एकजुट होना होगा।

राजनीति और अफवाहों से बचने की अपील
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि इस संवेदनशील समय में एकजुट रहें। उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं या अफवाहें फैला रहे हैं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह विषय 140 करोड़ भारतीयों के सीधे हित से जुड़ा है, इसलिए जनता को केवल सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

खाड़ी देशों का आभार जताया
युद्ध का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि पिछले एक महीने से पड़ोस में भीषण संघर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय रहते और काम करते हैं। प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों की सरकारों का आभार व्यक्त किया कि वे इन कठिन परिस्थितियों में वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े