इज़रायल ने तेहरान और अल्बोर्ज के तेल ठिकानों पर की Airstrike, तेल रिसाव से सड़कों पर बहने लगी ‘आग की नदी’

ईरान की राजधानी तेहरान और अल्बोर्ज प्रांत में इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम चार टैंकर ड्राइवरों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, इन हमलों में चार तेल स्टोरेज केंद्रों और एक पेट्रोलियम उत्पाद ट्रांसफर सेंटर को निशाना बनाया गया। हालांकि, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों के बावजूद देश में ईंधन की सप्लाई में कोई कमी नहीं आएगी।

तेहरान की सड़कों पर ‘आग की नदी’
इजरायली हमलों के बाद तेल डिपो से भारी मात्रा में तेल का रिसाव हुआ, जो तेहरान के सीवेज सिस्टम में जा मिला। इस वजह से ईरानी राजधानी की सड़कों के किनारे ‘आग की नदी’ जैसा मंजर दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शहर की सड़कों के पास भीषण आग जलती हुई देखी जा सकती है।

राहत और बचाव कार्य जारी
ईरानी तेल मंत्रालय ने पुष्टि की है कि तेहरान के पश्चिमी हिस्से और अल्बोर्ज प्रांत के करज शहर समेत तीन इलाकों में स्थित ईंधन डिपो पर हमले हुए हैं। सुरक्षा बल और दमकल विभाग की टीमें अभी भी प्रभावित इलाकों में आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने के ऑपरेशन में लगी हुई हैं।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े