दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा- भारत मंडपम AI शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन ‘नेपाल मॉडल’ वाली साजिश

दिल्ली पुलिस ने एआई शिखर सम्मेलन में बिना शर्ट पहने प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिमांड मांगते हुए शनिवार को कहा कि आरोपियों ने नेपाल में हुए प्रदर्शन के समान विरोध प्रदर्शन किया था।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अदालत में पांच दिन की रिमांड मांगते हुए कहा कि यह देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश थी। भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार नेताओं को शनिवार सुबह पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है।

आरोपियों के वकील ने बताया कि वे एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं और उन्होंने भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन किया, जो उनके विरोध करने के अधिकार का प्रयोग था। आरोपों के वकील ने कहा कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण था; किसी भी वीडियो में हिंसा नहीं दिखाई दी।

सभी कथित अपराधों के लिए 7 साल तक की सजा हो सकती है। आरोपियों के वकील ने बताया कि एफआईआर एक राजनीतिक साजिश के अलावा कुछ नहीं है। वकील ने यह भी बताया कि वे शिक्षित हैं और उनके पास डिग्रियां हैं।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े