Total Users- 1,157,317

spot_img

Total Users- 1,157,317

Sunday, February 8, 2026
spot_img

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जो उचित समझो वही करो।” इसके बाद विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कुछ सांसद तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर “धोखाधड़ी” लिखा था।

भारी नारेबाजी और विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन अब 9 फरवरी को सुबह 11 बजे पुनः बैठेगा।

विवाद की पृष्ठभूमि

एक दिन पहले राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा सांसद और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर हुई टिप्पणी का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री ने इसे सिख समुदाय का अपमान और कांग्रेस के अहंकार का उदाहरण बताया।

यह विवाद संसद परिसर में मकर द्वार के पास राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई कहासुनी के बाद शुरू हुआ। आरोप है कि राहुल गांधी ने बिट्टू को “गद्दार” कहा। इस पर बिट्टू ने प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी को “देश का दुश्मन” कहा और हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने इस घटना का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सरकार पर पलटवार करते हुए संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिसका असर संसद की कार्यवाही पर भी पड़ा है।

More Topics

इसे भी पढ़े