Total Users- 1,180,485

spot_img

Total Users- 1,180,485

Thursday, March 26, 2026
spot_img

नवगुरूकुल से साकार हो रहे युवाओं के सपने

जशपुर की नेहारिका और नीलम ने हासिल की रोजगार व आत्मनिर्भरता की नई पहचान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी दिशा में जशपुर जिले में संचालित नवगुरूकुल युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहा है। नवगुरूकुल से प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले की बेटियां आज न केवल रोजगार प्राप्त कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की मिसाल भी बन रही हैं।

नेहारिका को मिला मनपसंद रोजगार

जशपुर की नेहारिका लकड़ा, जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से पूरी की, नवगुरूकुल जशपुर कैंपस से प्रोग्रामिंग कोर्स कर आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। किसान पिता और रसोइया के रूप में कार्यरत माता के सीमित संसाधनों वाले परिवार से आने वाली नेहारिका को नवगुरूकुल की जानकारी स्कूल शिक्षकों के माध्यम से मिली।

नवगुरूकुल में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ लीडरशिप, प्रोफेशनल व्यवहार, अंग्रेज़ी संचार और आत्मविश्वास जैसे जीवन कौशल भी सीखे। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद नेहारिका को Kingdom of Chess में कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के रूप में पहला रोजगार मिला। वर्तमान में वे KPS (Kusmi Public School) में कंप्यूटर शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। नेहारिका का कहना है कि नवगुरूकुल ने उन्हें केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सही दिशा भी दी।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े