Total Users- 1,180,441

spot_img

Total Users- 1,180,441

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

स्वास्थ्य भवन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली गई मतदान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, नवा रायपुर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के प्रति प्रतिबद्धता तथा देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में यहां भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपने दायित्वों के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

संचालनालय परिसर में आयोजित समारोह में संचालक संजीव कुमार झा के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मतदान दिवस की शपथ ली। शपथ के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम ने मतदाता जागरूकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का संदेश दिया।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े