बलौदाबाजार में औद्योगिक हादसे पर सख्त कार्रवाई

रियल इस्पात एंड एनर्जी का किल्न क्रमांक-01 सील
-संचालन व मेंटेनेंस पर प्रतिबंध

रायपुर।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत ग्राम धौराभाठा स्थित मेसर्स रियल इस्पात एण्ड एनर्जी प्रा. लि. के कारखाना परिसर में घटित भीषण औद्योगिक दुर्घटना के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सख्त कदम उठाया गया है। दुर्घटना की प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर कारखाना अधिनियम के तहत किल्न क्रमांक-01 के संचालन एवं मेंटेनेंस सहित समस्त कार्यों पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने का आदेश जारी किया गया है।

कार्यालय सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 22 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 9.40 बजे किल्न क्रमांक-01 के डस्ट सेटलिंग चेंबर के द्वितीय तल में कार्य के दौरान अचानक विस्फोट एवं गर्म ऐश की बौछार होने से 6 श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जब कि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय डस्ट सेटलिंग चेंबर के भीतर लगभग 850 से 900 डिग्री सेल्सियस तापमान की गर्म ऐश को पोकिंग के माध्यम से नीचे गिराया जा रहा था।

More Topics

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

रायपुर में 70 लाख की चोरी का खुलासा, 12 दिन पुराना रसोइया निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा स्थित कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल के...

राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने स्कॉटलैंड के...

सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से 1.50 लाख की ठगी

भिलाई में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक...

प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने...

इसे भी पढ़े