‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी गतिविधियां कम हुई हैं- आर्मी चीफ

भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मंगलवार को खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से हमने बहुत कुछ सीखा है और हमारी तैयारी पूरी थी। भविष्य के लिहाज से भी हम सतर्क हैं और हर तरह से तैयार हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी गतिविधियां कम हुई हैं। हमारी फौज अब भी पहले की तरह ही सतर्क है।

सीमा पार अब भी 8 आतंकी कैंप सक्रिय हैं और वहां दहशतगर्द बैठे हुए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की बात की जाए तो यह सही है कि वहां अब भी पहले की तरह आतंकियों को तैयार किया जा रहा है। आतंकियों को फंडिंग के तरीके बदल गए हैं। इसलिए संभव है कि वे तुरंत जवाब न दें, लेकिन उनकी तैयारी चल रही है।’

वहीं हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन्स देखे जाने पर भी उन्होंने जवाब दिया। जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘हमने जो देखे हैं, ये बहुत छोटे ड्रोन्स हैं। ये डिफेंसिव ड्रोन्स हैं और वे देखना चाहते हैं कि हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई तो नहीं हो रही है। इसके अलावा शायद वे जासूसी भी करना चाहते होंगे। लेकिन उन्हें यह भी समझ में आ गया होगा कि भारतीय मिलिट्री ने कोई गैप नहीं छोड़ा है और उनके लिए हरकत करना अब मुश्किल है।’ आर्मी चीफ ने इस दौरान नैरेटिव वारफेयर को लेकर भी खुलकर बात की।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े