रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकारों को संबोधित किया और राजस्व विभाग के 2 सालों की उपलब्धियां गिनाए। एग्रीस्टेक के अंतर्गत जियोरिफ्रेंसिंग, फार्मर रजिस्ट्रेशन, डिजिटल क्रॉप सर्वे (क्ब्ै) प्रारंभ किया गया। पटवारी नक्शों के जियोरिफ्रेसिंग कार्य के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भू-नक्शों का जिओ-रिफ्रेंसिंग किया जा रहा है तथा प्रत्येक भूखंड में यूएल.पिन नंबर देते हुए भू-आधार कार्ड जारी किया जाएगा।
नक्शा प्रोग्राम की शुरूवात (18.02.2025 से) राज्य के तीन नगरीय निकाय धमतरी, जगदलपुर, अंबिकापुर के भू-अभिलेखों का अद्यतीकरण के लिए शहरी क्षेत्रों का सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया।
सर्वे-रिसर्वे की योजना:– ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक क्ळच्ै और त्वअमते के माध्यम से सर्वे-रिसर्वे प्रारंभ किया गया। नगरीय क्षेत्रों के ग्रामों में चांदा-मुनारा के लिए 16 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। नगरीय क्षेत्र में 1500 के स्केल पर भूमि का नवीन सर्वेक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इससे शहरी क्षेत्रों में छोटे भूखंडों को भू-नक्शे पर दर्ज किया जाना संभव हो सकेगा।


