अमेरिका-ईरान में ‘धमकियों का वॉर’, सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव और ट्रंप बीच तीखी बयानबाजी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान में और प्रदर्शनकारियों की हत्या होती है तो वाशिंगटन जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बयान ईरान में महंगाई को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने के बाद आया है। ईरान के कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई, जिसमें छह लोगों के मारे जाने की खबर है। अशांति बढ़ने के बाद ये पहली मौतें हैं। इन प्रदर्शनों के बीच ट्रंप और ईरानी शीर्ष अधिकारियों के बीच तीखी बयानबाजी हुई है।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने शातिपूर्ण प्रदर्शनकारियो की हिसक हत्या की, तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा। इसके जवाब में ईरान की सुप्रीम नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि अमेरिका के लोगों को पता होना चाहिए कि ट्रंप ने दुस्साहस शुरू किया है।

उन्हें अपने सैनिको का ख्याल रखना चाहिए। सुप्रीम लीडर खामेनेई के सलाहकार अली शामखानी ने चेतावनी दी कि कोई भी दखल देने वाला हाथ जो ईरान की सुरक्ष के बहुत करीब आएगा, उसे काट दिया जाएगा। ईरानियों ने अच्छे से देखा है कि US ने कैसे गाजा से अफगानिस्तान तक लोगों को बचाया।

ईरान में प्रदर्शन
आर्थिक मुद्दे से शुरू हुए ये प्रदर्शन अब सीधे तौर पर ईरान की धार्मिक सत्ता के खिलाफ नारेबाजी तक पहुंच गए है। ईरान के कई शहरों और गांवों में प्रदर्शन हो रहे हैं। खासकर ग्रमीण और छोटे शहरों में, जहां लुर समुदाय रहता है, वहां गुस्सा ज्यादा देखने को मिल रहा है। जून में इस्राइल के साथ हुए 12 दिन के युद्ध और अमेरिकी हमलों के बाद से ईरान पहले ही दबाव में है। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि बढ़ते विरोध प्रदर्शन बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े