सत्ता परिवर्तन के लिए भारत में भी हों नेपाल, बांग्लादेश जैसे आंदोलन, भड़की बीजेपी

नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों में आंदोलन के जरिए हुए सत्ता परिवर्तन पर भारत में भी कई नेताओं ने दिलचस्पी दिखाई थी। अब इस लिस्ट में भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का भी नाम जुड़ गया है।

उन्होंने सुझाव दिया है कि पड़ोसी देशों की तरह भारत में भी एक ऐसा ही आंदोलन होना चाहिए, जिससे वर्तमान में मौजूद केंद्र सरकार को सत्ता से हटाया जा सके। चौटाला के इस बयान के सामने आए के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा की तरफ से इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया गया।

क्या कहा था चौटाला ने?
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अभय सिंह चौटाला एक सभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें चौटाला ने कहा कि पड़ोसी देशों में युवाओं के नेतृ्त्व में हुए इन प्रदर्शनों को आदर्श बनाकर भारत की वर्तमान सत्ता को हटाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश में जिस तरह से युवाओं ने सरकार को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया है, भारत में भी हमें उसी तरह से रणनीति बनानी होगी। ऐसी रणनीति जिससे मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाया जा सके।”

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े