उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 02 स्क्वायर बेलर मशीन किया लोकार्पित

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर के समीप 02 स्क्वायर बेलर मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मशीन एवं वाहन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्क्वायर बेलर मशीन आधुनिक तकनीक से युक्त है, जो एक घंटे में लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हार्वेस्टर से कटे हुए पैरा को चैकोना बंडल (बेल) के रूप में तैयार करती है। इन बंडलों का उपयोग बाद में गौ वंश के लिए चारे के रूप में किया जाएगा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्क्वायर बेलर मशीन के उपयोग से खेतों में पैरा जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा, वाहनों के लिए चारे की व्यवस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

More Topics

चीन से बढ़त बनाए रखने के लिए AI पर कड़े नियमों के खिलाफ ट्रंप, वैश्विक नियंत्रण का किया विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर...

बैंककर्मियों की हड़ताल टली, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति, आज से खुलेंगे बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। बैंककर्मियों...

डॉ. मोदी का क्लिनिक’ और विज्ञापनों का जादू

राजनीति के इस अस्पताल में 2009 की कांग्रेस सरकार...

इसे भी पढ़े