राजीव युवा उत्थान योजना : यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं के तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा 28 दिसम्बर को

–चयनित अभ्यर्थियों को ट्राईबल यूथ हॉस्टल नई दिल्ली में रहकर पढ़ने का मिलेगा मौका
-प्राक्चयन परीक्षा के लिए 1087 अभ्यर्थी देंगें परीक्षा

रायपुर। राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु 28 दिसंबर को प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए रायपुर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

आदिम जाति विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर,में 386 अभ्यर्थी जबकि प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सडडू, में 701अभ्यर्थियों के परीक्षा में सम्मिलित होने संबंधी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार प्राक्चयन परीक्षा में कुल 1087 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा दोपहर 12.00 से 2:00 तक आयोजित होगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in तथा https://hmstribal.cg.nic.in का अवलोकन कर परीक्षा केंद्र, रोल नंबर की जानकारी एवं फोटोयुक्त प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं।

More Topics

चीन से बढ़त बनाए रखने के लिए AI पर कड़े नियमों के खिलाफ ट्रंप, वैश्विक नियंत्रण का किया विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर...

बैंककर्मियों की हड़ताल टली, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति, आज से खुलेंगे बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। बैंककर्मियों...

डॉ. मोदी का क्लिनिक’ और विज्ञापनों का जादू

राजनीति के इस अस्पताल में 2009 की कांग्रेस सरकार...

इसे भी पढ़े