Total Users- 1,178,570

spot_img

Total Users- 1,178,570

Monday, March 23, 2026
spot_img

कुंभकरण-रावण के साथ खड़े है ,भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर ने दी प्रतिक्रिया

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के “धीरेंद्र शास्त्री के जन्म से पहले हनुमान चालीसा पढ़ते आ रहे हैं” वाले बयान पर विधायक अजय चंद्राकर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वे हनुमान चालीसा पढ़ते होंगे, लेकिन वे खड़े कुंभकरण-रावण के साथ हैं. हनुमान चालीसा का प्रभाव उनके साथ कहां हैं. उनकी वाणी बताती है कि संस्कार किस ओर हैं.

कांग्रेस के व्हीबी जीरामजी के खिलाफ विरोध को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि नाम पर नहीं, बल्कि उसके प्रारूप और नियमों पर चर्चा होनी चाहिए. नया कानून के नए स्वरूप पर चर्चा होनी चाहिए. राजीव-इंदिरा गांधी का नाम हमने नहीं हटाया, वे उनके लिए पूजनीय हैं. महात्मा गांधी वर्ल्ड आइकॉन हैं.

विधायक अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि राहुल गांधी को पहले आत्मचिंतन करना चाहिए. 5 साल में कांग्रेस चुनाव क्यों हारी, इसका अध्ययन जरूरी है. ग्रामीण कार्यकर्ताओं को परेशान न करें, इनके पास ट्रेनिंग का विजन नहीं. आत्मचिंतन के लिए विदेश जाने का अवसर उनके पास है. छत्तीसगढ़ के हालात अच्छे हैं. दिल्ली में आज कांग्रेस की होने वाली बैठक पर विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है.

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

जशपुर में ‘लखपति दीदी’ अभियान को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में...

इसे भी पढ़े