सीएम साय ने सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रायपुर। सीएम साय आज अटल जयंती एवं सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा, यहाँ देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाक़ात हुई ।

विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। समापन समारोह में रायपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभाओं से 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता ने इस आयोजन की सार्थकता सिद्ध की है ।

सांसद खेल महोत्सव 2025, भव्य समापन समारोह एमपी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, सांसद खेल महोत्सव 2025 के भव्य समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी संबोधन को सुनने बड़ी संख्या में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता यह प्रमाण है कि आज का युवा खेलों को केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम मान रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं में नई ऊर्जा भरी है। यही ऊर्जा सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से गांव–गांव, मोहल्ले–मोहल्ले तक पहुँच रही है। युवाओं का यह जोश और समर्पण ही आत्मनिर्भर, स्वस्थ और सशक्त भारत की मजबूत नींव है।

More Topics

चीन से बढ़त बनाए रखने के लिए AI पर कड़े नियमों के खिलाफ ट्रंप, वैश्विक नियंत्रण का किया विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर...

बैंककर्मियों की हड़ताल टली, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति, आज से खुलेंगे बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। बैंककर्मियों...

डॉ. मोदी का क्लिनिक’ और विज्ञापनों का जादू

राजनीति के इस अस्पताल में 2009 की कांग्रेस सरकार...

इसे भी पढ़े