जेंडर कैंपेन नई चेतना 4.0’ के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दिलाया लिंग समानता का संकल्प

अंबिकापुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जेंडर समानता हेतु राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर विकासखंड स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अम्बिकापुर जनपद पंचायत सीईओ राजेश सेंगर ने बताया कि जेंडर कैम्पेन नई चेतना 4.0 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के मेंड्राकला वनदेवी क्लस्टर की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रंगोली, वाद-विवाद, भाषण, संवाद, नुक्कड़ नाटक एवं कैंडल मार्च जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से समाज में लिंग समानता का प्रभावी संदेश दिया गया तथा बेटा-बेटी के बीच भेदभाव समाप्त करने और समान अधिकार की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप संचालित ‘जेंडर कैम्पेन नई चेतना’ समाज में व्याप्त लिंग भेद की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सशक्त एवं प्रभावी पहल है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज एवं गांव स्तर पर बेटा-बेटी में भेदभाव न करने का संदेश दिया गया।

More Topics

चीन से बढ़त बनाए रखने के लिए AI पर कड़े नियमों के खिलाफ ट्रंप, वैश्विक नियंत्रण का किया विरोध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर...

इसे भी पढ़े