Total Users- 1,178,457

spot_img

Total Users- 1,178,457

Monday, March 23, 2026
spot_img

धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाओं से किसानों के चेहरे खिले

टोकन तुंहर हाथ ऐप से समय और मेहनत की हो रही बड़ी बचत

रायपुर। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड में धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाएं किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रही हैं। ग्राम दड़गांव के किसान श्री गांधी भगत ने 182 क्विंटल धान बेचकर केंद्र की सुव्यवस्थित प्रक्रिया की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। विष्णुदेव साय सरकार की डिजिटल पहल ‘टोकन तुंहर हाथ ऐप‘ से अब किसान घर बैठे टोकन कटा रहे हैं और सीधे केंद्र पहुंचकर धान की बिक्री कर रहे हैं।

किसान गांधी भगत ने बताया कि टोकन कटाने की प्रक्रिया बेहद सरल रही। खरीदी केंद्र पर साफ-सुथरे बारदाने, समयबद्ध तौल और कर्मचारियों का सहयोग मिला। पहले लंबी लाइनों और बार-बार चक्कर लगाने की मजबूरी थी, लेकिन अब सब कुछ तय समय पर हो रहा है। इससे किसानों का समय और मेहनत दोनों बच रही है। किसान गांधी भगत ने कहा कि शासन की इस व्यवस्था से धान बेचना आसान हो गया है और सही मूल्य समय पर मिल रहा है।

श्री भगत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की किसान-केंद्रित नीतियां धरातल पर उतर रही हैं। धान खरीदी केंद्रों में हर व्यवस्था किसानों के हित में की गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। यह पहल न केवल बिचौलियों को हाशिए पर धकेल रही है, बल्कि किसानों को पारदर्शी बाजार उपलब्ध करा रही है।

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय...

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

इसे भी पढ़े