महिला समूह की सदस्य के परिजन को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का लाभ

कठिन समय में बना मजबूत सहारा

रायपुर। ग्रामीण महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। यह योजना विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम बनती जा रही है।

इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत मनवारी के जीवन माँ दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य रही स्वर्गीय इन्द्रावती विश्वकर्मा के परिवार को योजना के तहत् बीमा का लाभ प्रदान किया गया। इन्द्रावती की स्वाभाविक निधन के बाद उनके नामित वारिस रामज्ञया विश्वकर्मा को योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई।

आर्थिक कठिनाइयों के समय यह सहायता परिवार के लिए एक बड़ी राहत बनी, जिससे वे दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा भविष्य की योजना बनाने में समर्थ हो सके। इस बीमा दावा प्रक्रिया को सुगम और समयबद्ध तरीके से पूरा करने में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बी.आर.एल.एम.) के अधिकारी-कर्मचारी कैडर और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा केल्हारी के प्रबंधक राजकमल राजीव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी सक्रिय पहल ने परिवार तक योजना का लाभ समय पर पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े