बांग्लादेश की कोर्ट ने शेख हसीना पर फांसी, 21 साल कैद और अब 5 साल जेल की सजा सुनाई

ढाका की एक अदालत ने सोमवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के आरोप में 5 साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री की छोटी बहन शेख रेहाना को भी इसी मामले में 7 साल और रेहाना की बेटी, ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीकी को 2 साल कैद की सजा सुनाई। ढाका के विशेष न्यायाधीश – 4 रबीउल आलम ने प्लॉट धोखाधड़ी के एक मामले में हसी शेखना को 5 साल कैद की सजा सुनाई।

बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) ने पिछले जनवरी में शेख हसीना और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ढाका के पुर्बाचल इलाके में कथित तौर पर अवैध रूप से सरकारी भूखंड आवंटित करने के लिए छह अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। इससे पहले, ढाका की एक अदालत ने गुरुवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के आरोप में 21 साल कैद की सजा सुनाई थी।

ढाका के विशेष न्यायाधीश – 5 मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने शेख हसीना को तीन प्लॉट धोखाधड़ी मामलों में 7-7 साल की सजा (21 साल की जेल) सुनाई। बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) ने पिछले जनवरी में शेख हसीना और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ढाका के पुरबाचल इलाके में सरकारी भूखंडों के कथित अवैध आवंटन के लिए छह अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। बाकी तीन मामलों में फैसला 1 दिसंबर को सुनाया जाएगा।

अदालत ने शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय को पाँच साल की जेल और एक लाख टका के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पुतुल को भी पाँच साल की जेल की सजा सुनाई है। बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने शेख हसीना को जुलाई 2024 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दबाने के उनके प्रयासों के लिए मानवता के विरुद्ध अपराधों का दोषी पाते हुए पहले ही मौत की सजा सुनाई है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े