AAP के पहले मेयर बलजीत सिंह चन्नी पर आरोप, पार्टी से निकाला गया

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा भी ले लिया है। इस फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

इसके मुताबिक बलजीत सिंह चन्नी के नशा तस्करों के साथ करीबी संबंध पाए गए हैं और जांच में ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर करने और मेयर पद से हटाने का निर्णय लिया। कथित तौर पर इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद पार्टी हाईकमान ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है।

आप के पहले मेयर बन रचा था इतिहास
बलजीत सिंह चन्नी पंजाब में आम आदमी पार्टी के पहले मेयर बने थे। बलजीत सिंह को 21 अगस्त 2023 को निर्विरोध मोगा नगर निगम का मेयर चुना गया था। इससे पहले विश्वास प्रस्ताव हारने के कारण कांग्रेस की नितिका भल्ला को गंवानी मेयर की कुर्सी पड़ी थी। जुलाई में आम आदमी पार्टी ने अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया और कांग्रेस की नितिका भल्ला को मेयर पद से हटा दिया गया था।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े