हादसा : हांगकांग में 3 अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 4 की मौत

हांगकांग के ताई पो जिले में बुधवार को तीन ऊंची आवासीय इमारतों में भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानय स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्यट के अनुसार, ह हादसा हांगकांग के न्यू टेरिटरीज क्षेत्र के उत्तर-पूर्वी हिस्से में हुआ। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियां और आपातकालीन टीमें पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हांगकांग के सरकारी रेडियो टेलीविजन हांगकांग (RTHK) के हवाले से बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि एक व्यक्ति की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज में कई मंजिलों से उठतीं विशाल आग की लपटें और आसमान को ढकता घना काला धुआं साफ दिखाई दे रहा था।

प्रभावित इमारतें बांस के मचानों (बैंबू स्कैफोल्डिंग) से ढकी हुई थीं, जो हांगकांग में निर्माण और मरम्मत के कामों में आमतौर पर इस्तेमाल होते हैं। ये बांस के मचान धातु के स्कैफोल्डिंग की तुलना में कहीं अधिक ज्वलनशील होते हैं, इसलिए आग तेजी से फैली। फिलहाल दमकल विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े