राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु 20 दिसम्बर तक नामांकन आमंत्रित

महासमुंद। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के राज्य वीरता पुरस्कार के लिए साहसी बालक-बालिकाओं से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने किसी विशेष घटना में अदम्य साहस, शौर्य और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए किसी व्यक्ति की जीवन रक्षा की हो या उसकी शारीरिक क्षति से बचाने के उद्देश्य से निःस्वार्थ कार्य किया हो। ऐसे कार्य अन्य बच्चों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी होने चाहिए।
पात्रता के अनुसार घटना के समय बच्चे की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही पात्र घटनाएं 01 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के मध्य घटित होनी चाहिए। पुरस्कार हेतु इच्छुक पात्र बच्चे या उनके अभिभावक महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद से निर्धारित आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन दो प्रतियों में 20 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े