Total Users- 1,157,533

spot_img

Total Users- 1,157,533

Sunday, February 8, 2026
spot_img

CJI गवई ने कहा,भविष्य में कभी भी गवर्नर भी नहीं बनेंगे

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) गवई आज (रविवार) अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को अगले सीजेआई के रूप में पद की शपथ लेंगे। रिटायरमेंट के अपने आखिरी दिन सीजेआई गवई ने साफ किया कि वह भविष्य में कोई पद नहीं लेंगे। साथ ही, हेट स्पीच के मामलों पर कानून बनाने की वकालत की। सीजेआई गवई ने बताया कि वह कभी भी गवर्नर भी नहीं बनेंगे, क्योंकि प्रोटोकॉल के हिसाब से सीजेआई पद बड़ा होता है।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई गवई से पूछा गया कि हेट स्पीच के बढ़ते मामलों पर आपकी क्या राय है, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह सरकार को तय करना है, लेकिन हेट स्पीच पर एक कानून बनाने की जरूरत है। सीजेआई गवई ने मीडिया से बात करते हुए पोस्ट रिटायरमेंट के सवाल पर कहा, ”मैंने यह साफ कर दिया है कि मैं रिटायरमेंट के बाद कोई पद नहीं लूंगा।

मैं आदिवासियों के लिए काम करना चाहूंगा। मैं ज्यादातर दिल्ली में ही रहूंगा।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी किसी राज्य के राज्यपाल का पद स्वीकार करेंगे, क्योंकि उनके पिता भी गवर्नर रहे थे। इस पर जस्टिस गवई ने कहा कि नहीं, कभी नहीं। प्रोटोकॉल के हिसाब से सीजेआई का पद गर्वनर के पद से ऊंचा होता है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े