Total Users- 1,178,292

spot_img

Total Users- 1,178,292

Sunday, March 22, 2026
spot_img

जल शक्ति जन भागीदारी अभियान में सूरजपुर का शानदार प्रदर्शन

पूर्वी क्षेत्र की केटेगरी-3 में 12 वां स्थान 

राष्ट्रपति से 25 लाख का मिला पुरस्कार

रायपुर.सूरजपुर जिले को जल शक्ति जन भागीदारी अभियान में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले को इस प्रदर्शन के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों विगत दिनों दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्वी क्षेत्र की केटेगरी-3 में 12 वां स्थान प्राप्त किया है। सूरपुर जिले के कलेक्टर . एस. जयवर्धन ने राष्ट्रपति के हाथों यह पुरूस्कार ग्रहण किया। पुरूस्कार के रूप मे जिले को 25 लाख रूपए प्राप्त हुआ। जल शक्ति जन भागीदारी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश एवं जिला का गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले की इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

विगत 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार वितरण समारोह में सूरजपुर जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री सी. आर. पाटिल द्वारा प्रदान किया गया।

सूरजपुर जिले की ओर से यह पुरस्कार जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अरुण कुमार मिश्रा ने ग्रहण किया। पुरस्कार प्राप्त कर लौटने पर श्री मिश्रा ने कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने श्री मिश्रा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय...

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

इसे भी पढ़े