आम आदमी पार्टी ने उठाई किसानों की परेशानी की आवाज, दुर्ग जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा

पूरब टाइम्स दुर्ग । आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दुर्ग जिलाधीश के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने एग्रोस्टेक पोर्टल में खराबी और गिरदावरी प्रक्रिया में गड़बडिय़ों के कारण हजारों किसानों के धान न बिकने की चिंता जताई है।
पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा, “सरकार की लापरवाही से प्रदेश के किसान परेशान हैं। छतीसगढ़ मे भूमि विवाद या बंटवारे के कारण पोर्टल पर जानकारी मैच नहीं हो रही है, जिससे प्रदेश के लगभग सात लाख किसान प्रभावित हैं।
जिला अध्यक्ष रवि साहू ने बताया कि गिरदावरी में पंजीकृत लाखों किसानों का डेटा राजस्व अभिलेखों से मेल नहीं खा रहा है। उन्होंने कहा, “किसानों की भूमि, खसरा-खतौनी और फसल का डेटा मिलान नहीं हो रहा है। कहीं पुराना रिकॉर्ड है, तो कहीं नाम गलत हैं। इससे किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे।” जिला महासचिव अजय रामटेके ने कहा कि दुर्ग जिले में एग्रोस्टेक पोर्टल में खराबी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है, जिससे किसानों का धान नहीं बिक रहा है। साथ ही, धान खरीद राशि केवल सहकारी बैंकों में आने से अनावश्यक भीड़ और समस्याएं हो रही हैं। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शंकर ठाकुर और एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिवाकर ठाकुर ने सरकार से मांग की कि किसानों का पंजीयन सहकारी समितियों के माध्यम से जारी रखा जाए। गिरदावरी में गलती से अपात्र हुए किसानों का सुधार किया जाए और धान खरीद राशि किसानों के व्यक्तिगत खातों में भेजी जाए। साथ ही, समिति प्रबंधकों की हड़ताल के कारण 15 नवंबर से धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका जताते हुए सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष रवि साहू, जिला महासचिव अजय रामटेके, लोकसभा उपाध्यक्ष शिवा रायडू जिला उपाध्यक्ष शंकर ठाकुर और एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिवाकर ठाकुर,ी देवनारायण भारद्वाज, मोंटी ध्रुव सक्रिय कार्यकर्ता, अमित सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े