भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा ? जानें, फांसी की सजा पर सरकार ने क्या कहा

बांग्लादेश में शेख हसीना को फांसी की सजा पर भारत सरकार का बयान आ गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारत ने बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल के फैसले का संज्ञान लिया है। इसमें आगे कहा गया है कि भारत एक नजदीकी पड़ोसी होने के नाते बांग्लादेशी नागरिकों के हितों का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम बांग्लादेश में में शांति, लोकतंत्र, समावेशिता और स्थिरता शामिल के लिए भी प्रतिबद्ध है। हम इस दिशा में सभी हितधारकों के साथ हमेशा रचनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे।

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को प्रत्यर्पित करने का आग्रह किया है। दोनों को पिछले साल एक छात्र विद्रोह के खिलाफ कार्रवाई में उनकी भूमिका के लिए मौत की सजा सुनाई गई है। बांग्लादेश की तरफ से कहा गया कि प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत ऐसा करने के लिए बाध्य है। पिछले साल हिंसक छात्र विरोध प्रदर्शनों के बाद भागी शेख हसीना तब से भारत में हैं।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े