हर साल रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा एक डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाता है . इस साल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल ने दिनांक 20 व 21 दिसम्बर को रायपुर के हॉटल ओमाया गार्डन में “संगम मित्रों का” नाम से अपनी कॉन्फ्रेंस की घोषणा की . रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने अपने क्लब के अधिक से अधिक सदस्यों के द्वारा कांफ्रेंस में सहभागिता का आश्वासन दिया .
पूरब टाइम्स, भिलाई. पिछले दिनों भिलाई के सेंट्रल पार्क होटल में रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया . इस बैठक में क्लब द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों व भविष्य की कार्य योजनाओं के बारे में अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने विस्तार से बताया . इसमें रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डीजी अमित जायसवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी . उन्होंने बताया कि इस साल की उनकी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में अनेक बेहतरीन सत्र होंगे . जिनमें से, जीवन बदल सकने वाले सत्र में, मोटीवेशन स्पीकर सोनू शर्मा , आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के अद्भुत आयाम बताने राउल जॉन आजु , नेतृत्व कला व रणनीति के बारे में वक्ता रिटा. डीजीपी महाराष्ट्र आइपीएस डी. सिवानंदन , श्रोताओं को प्रेरित करेंगे . इसके अलावा विश्व स्तरीय मनोरंजन व सांस्कृतिक सत्र भी होंगे . जिनमें इंडिया गॉट टैलेंट के विनर ग्रुप का डांस परफॉर्मेंस , लाफ्टर चैलेंज के हिमांशु बवंडर , पौराणिक कथाओं की एकल नाटक कलाकार अंजना चांडक का कार्यक्रम के अलावा अनेक बेहतरीन कार्यक्रम रहेंगे . इस बात को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन सलज अग्रवाल ने भिलाई से कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने का आव्हान किया . जिस पर पीडीजी शशांक रस्तोगी ने बताया कि भिलाई के रोटेरियन उन्हें उम्मीद से ज़्यादा मदद करेंगे . संस्था के भिलाई रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि ऐसी कॉन्फ्रेंस, हर रोटरियन को अटेंड करनी चाहिये , खासकर नये सदस्यों को . इससे वे , ना केवल रोटरी की परिपाटी से रूबरू होते हैं बल्कि अन्य शहरों से आये रोटरी के मित्रों से भी मेल मुलाकात व पहचान बढ़ती है .
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी अजीत खंडेलवाल , पास्ट प्रेसिडेंट मधुर चितलांग्या , दिलीप गोलछा, मलय जैन , यश जैन , मधुर अग्रवाल , नवीन अग्रवाल , मयंक रोजिंदर, सचिव निकेत मेहता एवं सदस्य गण नीलाद्री साहा, नवीन जैन , अनंत अग्रवाल , अभिनव बंसल , शैलेष जायसवाल , विवेक राठी इत्यादि उपस्थित थे .


