ईडी का कारवार विधायक सतीश सेल पर बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप पत्र दायर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त लौह अयस्क के निर्यात के संबंध में कर्नाटक के कारवार विधायक सतीश कृष्ण सेल के खिलाफ अभियोजन शिकायत या आरोपपत्र दायर किया है।

इस मामले में जब्त लौह अयस्क के निर्यात से सरकारी खजाने को 44.09 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बेंगलुरू स्थित विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में दायर आरोपपत्र में एजेंसी ने मल्लिकार्जुन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड का भी नाम लिया है।

ईडी ने 44.09 करोड़ रुपये के लौह अयस्क निर्यात मामले में कारवार विधायक सतीश कृष्ण सेल के खिलाफ धन शोधन का आरोपपत्र दायर किया है। मल्लिकार्जुन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पर अन्य आरोपियों के साथ आपराधिक साजिश रचने और कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेशों और वन विभाग द्वारा जारी जब्ती आदेशों की अवहेलना करते हुए बेलेकेरी बंदरगाह परिसर में रखे गए जब्त लौह अयस्क को अवैध रूप से खरीदने का आरोप है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े