Total Users- 1,178,151

spot_img

Total Users- 1,178,151

Sunday, March 22, 2026
spot_img

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर द्वारा साइकल हेलमेट वितरण कार्यक्रम को सांसद विजय बघेल ने सराहा

रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर, द्वारा साइक्लिंग हेलमेट डिस्ट्रिब्यूशन एवं संडे साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन भिलाई स्थित ओ.ए. बिल्डिंग,सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग के सांसद विजय बघेल रहे. विशेष अतिथि उद्योगपति सुधीर बंसल भिलाई इस्पात संयंत्र के सदस्य, भिलाई स्टील प्लांट साइक्लिंग एसोसिएशन क्लब के सदस्यगण, रोटरी क्लब अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, प्रोग्राम डायरेक्टर नितिन सूपे सहित रोटरी क्लब के सदस्यों और आम लोगों ने कार्यक्रम को भव्य बनाया.

पूरब टाइम्स भिलाई। रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर एक ऐसी संस्था है जोकि स्थानीय स्तर पर रोटरी इंतरनेशनल के कार्यों, मुख्यत: समाज में शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल एवं विभिन्न सामाजिक जिम्मेदारियों में अहम भूमिका निभाता है. हाल ही में रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर द्वारा स्थानीय स्कूलो के बच्चों को रेनकोट, स्कूल शूज, वाटर कूलर मशीन इत्यादि विभिन्न कार्यक्रम भी किये गए थे.
समाजसेवा के इसी तारतम्य में रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर द्वारा साइक्लिंग एसोसिएशन क्लब के सदस्यों व अन्य नियमित साइकल चालक बच्चों को, साइकल हेलमेट वितरण किया गया . इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद विजय बघेल थे .
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल द्वारा अपने उद्बोधन में , ज़रूरतमन्द बच्चों की सुरक्षा और प्रोत्साहन हेतु रोटरी क्लब द्वारा इस तरह के आयोजन को अत्यंत सहरानीय कार्य बताया . रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप अग्रवाल ने बताया इस कार्यक्रम में 50 बच्चों को नि:शुल्क साइक्लिंग हेलमेट डिस्ट्रिब्यूशन किया गया , जिससे कि बच्चे अधिक से अधिक संख्या में साइक्लिंग टूर्नामेंट में भागीदारी कर सकें और सुरक्षित साइक्लिंग करें. इस आयोजन का मंच संचालन रोटेरियन नितिन सूपे (प्रोग्राम डायरेक्टर) द्वारा किया गया . इस कार्यक्रम में भिलाई स्टील प्लांट साइक्लिंग एसोसिएशन क्लब के सदस्यों की भी अहम भूमिका रही. हेलमेट वितरण कार्यक्रम के पश्चात हेलमेट मिलने पर बड़े उत्साह के साथ सभी बच्चों द्वारा हेलमेट पहनकर एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा साइक्लिंग की रैली भी की गई. इस कार्यक्रम का बहुत भव्य रूप से समापन हुआ.
इस कार्यक्रम में, क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप अग्रवाल, प्रोग्राम डायरेक्टर नितिन सूपे , सचिव निकेत मेहता, रोटरी के पूर्व अध्यक्ष मलय जैन ,राजेश जैन, प्रवीण तिवारी, कोषाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, व सदस्य गण बृजमोहन अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल, सुशील जैन इत्यादि तथा बी.एस.पी. साइक्लिंग एसोसिएशन क्लब से चेनावर जी, नरेंद्र बंछोर, परमजीत, अंकुर मिश्रा, देव प्रकाश, कल्पना, स्वाति, प्रवीण, विजय साहू, शशि पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे .

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े