Total Users- 1,178,144

spot_img

Total Users- 1,178,144

Sunday, March 22, 2026
spot_img

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर द्वारा न्यू मेंबर ओरिएंटेशन कार्यक्रम रखा गया

भिलाई के सेंट्रल पार्क होटल में क्लब के नये सदस्यों को रोटरी क्लब के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इसमें क्लब के ऑब्जेक्टिव, कार्यप्रणाली, मेंबर्स पार्टिसिपेशन, प्रोग्राम्स तथा रोटरी इंटरनेशनल द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों व मदद के बारे में बताया गया. इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फेसिलिटेटर पीडीगी शशांक रस्तोगी, पास्ट प्रेसीडेंट मलय जैन,दिलीप गोलछा, यश जैन, दीप गोयल, राजेश जैन व मयंक रोजिंदार ने जानकारियां दीं.

पूरब टाइम्स,भिलाई. विगत शनिवार को रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल व सचिव निकेत मेहता के नेतृत्व में एक न्यू मेम्बर ओरिएंटेशन व ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी क्लब में शामिल किये गये नये सदस्यों को रोटरी इंटरनेशनल समेत रोटरी के सभी उद्देश्यों की जानकारी से रूबरू कराना था. इसके साथ ही उन नये मेंबर्स को आगे के सेवा कार्यक्रमों में ज़ोर शोर से हिस्सा लेने के लिये प्रोत्साहित भी करना था.

कार्यक्रम में इस अंचल के सबसे सक्रिय रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्षों ने अपने अनुभव के साथ रोटरी से सीखी गई खूबियों से रूबरू करवाया.अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि कई सालों से रोटरी परिवार में शामिल पुराने सदस्य, रोटरी के बारे में बहुत कुछ जानते हैं और वे ज़ोर शोर से सहभागिता देते हैं. ऐसे कार्यक्रमों से नये सदस्यों को ना केवल रोटरी क्लब के कार्यक्रमों में हिस्सेदारी बढ़ाने की मोटीवेशन मिलता है बल्कि उनका पुराने सदस्यों से मेल मिलाप भी बढ़ता है.
कार्यक्रम में भारी संख्या में नये व पुराने सदस्यों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव निकेत मेहता, कोषाध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल, शशांक रस्तोगी, मलय जैन, दिलीप गोलछा, यश जैन, दीप गोयल, राजेश जैन, मयंक रोजिंदर,अनंत अग्रवाल, केतन गुलाटी,आशीष सुराणा, संजय अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सुखदेव सिंह सिद्धू स्वप्निल शर्मा,नितिन अग्रवाल, विवेक राठी,अभिषेक अग्रवाल,गौरव राजिंदर, पलाश सिंघानिया,डॉ. दीपक कोठारी,सागर कुकरेजा इत्यादि शामिल थे.

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े