पूरब टाइम्स दुर्ग। छत्तीसगढ़ मराठा समाज की हाल ही में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती अंजना (अंजु) रविन्द्र जाधव को महिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। श्रीमती जाधव पिछले दो दशकों से समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देती आ रही है। उनका योगदान समाज के सभी कार्यक्रमों में रहता है ।
सामाजिक कार्यकर्ता तौर पर सदैव सक्रिय रहने वाली मराठा समाज की नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष अंजू जाधव के उल्लेखनीय कार्यों के कारण उन्हें मराठा समाज ने महिला अध्यक्ष पर की जिम्मेदारी सौंपी गईं है । नवनियुक्त महिलाध्यक्ष का पद ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने बताया कि उनका प्रमुख उद्देश्य समाज की महिलाओं को संगठित करना, आत्मनिर्भर बनाना और युवा पीढ़ी को समाजिक कार्यों से जोडऩा रहेगा।
वे स्व-सहायता समूहों एवं गृह उद्योगों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए ठोस कदम उठाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। महिला अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में मराठा मित्र मंडल भिलाई के अध्यक्ष संजय ढगे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि महिला अध्यक्ष के निर्वाचन के अवसर पर छत्तीसगढ़ मराठा समाज के अध्यक्ष राघोबा महाडिक, कार्यकारी अध्यक्ष श्लोकेश गायकवाड़, महासचिव महेन्द्र जाधव, रायपुर मंडल अध्यक्ष लोकेश पवार, संजय दानी, राजेश महाडिक, अरुण घाडगे, पूर्व अध्यक्षा, श्रीमती लक्ष्मी वासिंग, श्रीमती कविता बाबर, सुषमा महाडिक, दिनेश नलोडे, सुरेन्द्र डुकरे, किशोर मराठे, राजेन्द्र पवार, तेजसिंह भोसले, चन्द्रशेखर शिंदे, अविनाश ठोकणे तथा उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की उनके मार्गदर्शन में समाज की महिला शाखा नई ऊँचाईयाँ प्राप्त करेगी।


