Total Users- 1,178,137

spot_img

Total Users- 1,178,137

Sunday, March 22, 2026
spot_img

गृहणी से बनीं डॉक्टरेट, डॉ. वर्षा अभिषेक जोशी ने रसायन शास्त्र में किया Ph.D, राज्यपाल के हाथों मिली उपाधि

जोशी परिवार और समाज का गौरव बनीं डॉ. वर्षा—दोनों कुलों का नाम किया रौशन

पूरब टाइम्स राजनांदगांव। श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज राजनांदगांव के प्रतिष्ठित परिवार की सदस्य डॉ. (श्रीमती) वर्षा अभिषेक जोशी ने रसायन शास्त्र विषय में Ph.D की उपाधि प्राप्त कर समाज एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। डॉ. वर्षा जोशी, वैद्य शिवशंकर जोशी एवं किरण जोशी की पुत्रवधू हैं। वे स्व. वैद्य पंडित मथुराप्रसाद जोशी एवं स्व. बनारसी देवी की पौत्रवधू हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ गौड़ ब्राह्मण समाज, कटघोरा के डॉ. स्व. महेंद्र कुमार कौशिक एवं पुष्पा कौशिक की सुपुत्री हैं।
उन्होंने अपने पारिवारिक एवं गृहस्थ उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ((BIT) के रसायन शास्त्र विभाग में अपना अनुसंधान कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके मार्गदर्शक डॉ. जयती मित्रा ((Pro Vice Chancellor, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय) तथा सह-मार्गदर्शक डॉ. संतोष सार (विभागाध्यक्ष, रसायन विभाग, (BIT) भिलाई) रहे।
आज डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा (बिलासपुर) के दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल महोदय के करकमलों से डॉ. वर्षा जोशी को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जाएगी। डॉ. वर्षा अभिषेक जोशी ने यह सिद्ध किया है कि एक गृहिणी भी दाम्पत्य जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर सकती है। उन्होंने दोनों कुलों मायका और ससुराल सहित पूरे समाज का नाम ऊँचा किया है।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े