सोमालिया के समुद्री तट पर भारत से साउथ अफ्रीका जा रहे जहाज पर हमलावरों ने गोलीबारी की

सोमालिया के समुद्री तट के पास भारत से साउथ अफ्रीका की ओर जा रहे एक जहाज पर हमलावरों ने गोलीबारी की है। ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र (UKMTO) ने इस घटना पर तत्काल अलर्ट जारी किया और आसपास के क्षेत्र में तैनात सभी जहाजों को सतर्क रहने की चेतावनी दी। निजी सुरक्षा कंपनी ‘एम्बेरी’ ने भी पुष्टि की कि हमला अभी भी जारी है, जिसमें माल्टा ध्वज वाले एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया।

यह टैंकर भारत से दक्षिण अफ्रीका के डरबन बंदरगाह की ओर माल लेकर जा रहा था। एम्बेरी के अनुसार, यह हमला सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा किया गया लगता है, जो हाल ही में इस इलाके में सक्रिय हो चुके हैं। इन डाकुओं ने कथित तौर पर एक ईरानी नाव को भी कब्जे में ले लिया था, हालांकि ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

दूसरी ओर समुद्री सुरक्षा फर्म ‘ड्रायडस ग्रुप’ ने बताया कि हमले का शिकार हुए टैंकर पर 24 नाविक सवार थे। हमले के दौरान सुरक्षा के लिहाज से सभी ने खुद को जहाज के अंदर बंद कर लिया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि जहाज पर कोई सशस्त्र गार्ड तैनात नहीं था। यूरोपीय संघ के नौसैनिक बलों ने भी जानकारी दी कि गुरुवार को इसी इलाके में एक अन्य जहाज, केमैन द्वीप समूह के झंडे वाला ‘स्टोल्ट सागालैंड’, संदिग्ध डाकुओं के हमले का शिकार बना। इस दौरान जहाज के सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों और हमलावरों के बीच जमकर गोलीबारी हुई।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े