Total Users- 1,178,082

spot_img

Total Users- 1,178,082

Sunday, March 22, 2026
spot_img

महंगी बिजली दर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

पानी हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारी, उत्पादन हमारा तो बिजली महंगी क्यों?आप
अत्यधिक महंगी बिजली जनता का शोषण और पूँजीपतियों कों लाभ देने का सरकारी षड्यंत्र-

पूरब टाइम्स रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली दर की वृद्धि के विरोध में जिला- दुर्ग में हिंदी भवन के सामने पटेल चौक पर धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं संभाग प्रभारी संजीत विश्वकर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आम जनता की परेशानी को नजऱ अंदाज कर रही है छत्तीसगढ़ की जनता अनाप शनाप बिजली के बिलों से त्रस्त हो चुकी है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा जनता को हो रही इन परेशानियों पर विशाल धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर/एसडीएम के द्वारा कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक बिजली सरप्लस राज्य है, आम जनता को सस्ती बिजली मिलने के बजाय बिजली महँगी करना समझ से परे है। कहा जा रहा है कि वितरण कंपनी को घाटा हो रहा था इस कारण बिजली दर बढ़ाई गयी है। सरकार जानबूझकर गलत डाटा पेश कर रही है सरकार भ्रष्टाचार कर रही है निजी उद्योगपतियों से बिजली खरीदने का और उनको फायदा पहुँचाने की नीति है।
सरकार वितरण कंपनी की लागत कम करें। पानी हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारा, उत्पादन हमारा तो रेट ज्यादा क्यों?

सरकार लाइन लॉस 15-20% बताती है जबकि 3% से ज्यादा लाइन लॉस नहीं होता है। वहीं बड़े-बड़े व्यापारियों का, नेताओं का करोड़ों बिजली बिल बकाया है। उनसे वसूली ना कर सरकार गरीब लोगों को परेशान कर रही है। बिल में हर माह ऊर्जा प्रभार के साथ अनेक गैरजरुरी चार्ज लिए जातें हैं।विद्युत कंपनी छत्तीसगढ़ की जनता की जेब काटने का काम कर रही है।
आम आदमी पार्टी द्वारा 4 नवम्बर 2025 को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के जरिये इस बिजली दर वृद्धि का विरोध करती है। पार्टी द्वारा पूर्व में भी 3 जुलाई 2025 को बढ़ी हुई बिजली दरों पर सरकार को ज्ञापन दिया था और धरना प्रदर्शन किया था किन्तु सरकार ने अब तक मांग नहीं मानी इसलिए आम आदमी पार्टी सरकार से पुन: मांग है कि आम जनता के हितों को देखते हुए यह बढ़ी हुई बिजली दर कम करे।
यदि सरकार बढ़ी हुई बिजली दर को वापिस नहीं लेती है तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी आम जनता के हितों के लिए इससे भी बड़ा आंदोलन पूरे प्रदेश में करेगी।।
आम आदमी पार्टी की ओर से दुर्ग जिले पर बिजली दर वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए साथी हजारों बिजली बिल को जलाते हुए साथ ही घेराव प्रदर्शन किया गया जिसमें शामिल प्रदेश महासचिव वदुद आलम प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह भाटिया, लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, लोकसभा सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी,जिला अध्यक्ष रवि साहू, जिला महासचिव अजय रामटेके, यूथ विंग जिला अध्यक्ष रजत पांडे, एस. टी. विंग जिला अध्यक्ष दिवाकर ठाकुर,दिनेश सर्वे, शंकर ठाकुर, शिवा रायुडु ,ओम प्रकाश निर्मलकर,देवनारायण भारद्वाज, ओमकार राजपूत,शिवकुमार संतोष साहू अन्य साथी पीडि़त उपभोक्ता एवं पीडि़त जनमानस उपस्थित रहे।
इस दौरान आम आदमी पार्टी में बहुत ज्यादा संख्या में नए सदस्यों का प्रवेश एवं उनका स्वागत किया गया जिसमें बबलू यादव, अभय सोनी, रोहित यादव, राजा पटेल, पूकेश हरमुख, धनराज यादव, मिथिलेश पटेल, ललित पटेल उपस्थित हुए।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े