रूस बना रहा आवाज से 3 गुना तेज ‘क्रूज मिसाइलों का बाप’

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में हाल ही में अपने सबसे घातक सामरिक हथियारों का परीक्षण करके वैश्विक स्तर पर सनसनी फैला दी है। इनमें असीमित दूरी तय करने वाली परमाणु ऊर्जा से संचालित क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्तनिक’ और परमाणु सुनामी पैदा करने में सक्षम पनडुब्बी ड्रोन ‘पोसाइडन’ प्रमुख हैं। अब पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने अगली पीढ़ी की परमाणु ऊर्जा चालित क्रूज मिसाइलों का विकास शुरू कर दिया है।

क्रेमलिन में हथियार डेवलपर्स के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पुतिन ने बताया कि ये नई मिसाइलें ध्वनि की गति से तीन गुना तेज होंगी, और भविष्य में ये हाइपरसोनिक क्षमता वाली होंगी। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सभी योजनाएं ( हथियार प्रणालियों का विकास हो या रूसी सेना व नौसेना को आधुनिक हथियारों से लैस करना) पूरी गति से लागू हो रही हैं। पुतिन ने आगे कहा कि ‘अवंगार्ड’ सामरिक मिसाइल प्रणाली अब युद्ध ड्यूटी के लिए तैनात हो चुकी है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े