दावा : पाकिस्तान कर रहा है परमाणु परीक्षण-ट्रंप,अमेरिका भी पुनः परमाणु परीक्षण शुरू करने की घोषणा की

हम आपको याद दिला दें कि हाल ही में ट्रंप ने तीन दशकों से बंद पड़े परमाणु परीक्षणों को “तत्काल प्रभाव” से फिर शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने इस निर्णय को रूस के उन्नत परमाणु प्रणाली परीक्षणों के संदर्भ में “उचित और आवश्यक” बताया।

देखा जाये तो डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर विश्व परमाणु राजनीति में हलचल मचा दी है। पाकिस्तान का नाम इस सूची में शामिल करना न केवल दक्षिण एशिया के लिए चिंता का विषय है, बल्कि भारत की सुरक्षा समीकरणों को भी प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। यदि ट्रंप का यह दावा सच है कि पाकिस्तान “सक्रिय परीक्षण” कर रहा है, तो यह अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार संधि (NPT) की भावना के विपरीत कदम है, भले ही पाकिस्तान उसका हस्ताक्षरकर्ता न हो।

साथ ही अमेरिका द्वारा 30 वर्षों के बाद पुनः परमाणु परीक्षण शुरू करने की घोषणा वैश्विक हथियार नियंत्रण प्रयासों पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। ट्रंप की नीति स्पष्ट रूप से “शक्ति-संतुलन” की पुरानी शीतयुद्ध मानसिकता को पुनर्जीवित करती प्रतीत होती है। उनका यह तर्क कि “जब दूसरे देश परीक्षण कर रहे हैं तो अमेरिका क्यों रुके”, एक तरह से परमाणु प्रतिस्पर्धा को वैध ठहराने का प्रयास है।

भारत के लिए यह परिदृश्य दोहरी चुनौती प्रस्तुत करता है। एक ओर पाकिस्तान के संभावित परीक्षण और दूसरी ओर अमेरिका-रूस-चीन की परमाणु प्रतिस्पर्धा का व्यापक प्रभाव। देखना होगा कि ट्रंप के बयान पर भारत की क्या प्रतिक्रिया रहती है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े