टीटीपी का कमांडर अहमद काजिम जिसने मुनीर की नींद उड़ाई, कई पाक सैनिकों को मार डाला

तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी उर्फ पाकिस्तानी तालिबान) के हमलों की वजह से पाकिस्तान की हालत खराब है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कई दिनों तक युद्ध जैसे हालात बने रहे और फिर किसी तरह सीजफायर पर सहमति बन सकी। हालांकि, अब भी दोनों मुल्कों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दरअसल, टीटीपी के लगातार हमलों से पाकिस्तान परेशान हो गया है, जिसमें लगातार उसके सैनिकों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके पीछे टीटीपी का एक कमांडर अहमद काजिम है। अब तक 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया है। 29 अक्टूबर को हुए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए IED ब्लास्ट के पीछे भी काजिम का ही हाथ बताया जा रहा है। इसमें पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन समेत छह सैनिकों की मौत हो गई। इससे पहले भी काजिम ने पाकिस्तानी सेना को समय-समय पर गहरी चोट दी हुई है।

कौन है अहमद काजिम
अहमद काजिम टीटीपी का कमांडर है, जिसे पाकिस्तानी सेना वॉन्टेड आतंकवादी मानती है। न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उसे टीटीपी फील्ड मार्शल के नाम से जाना जाता है और वह कुर्रम का डिस्ट्रिक्ट कमांडर है। उस पर पाकिस्तानी सेना ने 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम रखा है। काजिम कुर्रम के शैडो गर्वनर की तरह काम करता है। उस पर 100 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का भी आरोप है। वह टीटीपी के अन्य कमांडरों से अलग है। वह ऑपरेशनल स्पीड को साइकोलॉजिकल वॉरफेयर से भी जोड़ता है। वह पहले आईईडी से धमाके फिर ऑटोमेटिक बंदूक से गोलीबारी करता है और फिर उसका वीडियो भी कैप्चर करता है, जिससे पाकिस्तानी सेना को मैसेज दिया जा सके।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े