पीपीसीबी के अनुसार पंजाब में पराली जलाने के एक दिन में सर्वाधिक 283 मामले

पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की इस मौसम की सबसे अधिक 283 घटनाएं हुईं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। नवीनतम वृद्धि के साथ 15 सितंबर से अब तक पराली जलाने की कुल मामलों की संख्या 1,216 हो गई है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार तरनतारन, अमृतसर, संगरूर और फिरोजपुर जिलों में फसल अवशेष जलाने के अधिकांश मामले सामने आए क्योंकि कई किसान फसल अवशेषों को आग न लगाने की राज्य सरकार की अपील की अवहेलना कर रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पराली जलाने की सबसे अधिक 296 घटनाएं तरनतारन में हुईं, इसके बाद अमृतसर में 173, संगरूर में 170, फिरोजपुर में 123, पटियाला में 73, बठिंडा में 61 और कपूरथला में 48 घटनाएं हुईं। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के लिए अक्सर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

More Topics

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर...

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री केदार...

गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

प्राथमिक इलाज के बाद विशेषज्ञ देखभाल के लिए रायपुर...

इसे भी पढ़े