Total Users- 1,177,984

spot_img

Total Users- 1,177,984

Sunday, March 22, 2026
spot_img

CG से बिहार रवाना हुए बृजमोहन अग्रवाल: BJP सांसद को हाजीपुर और लालगंज की चुनावी ड्यूटी

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने दिग्गज नेताओं की चुनावी ड्यूटी लगा दी है। इसी क्रम में, रायपुर से सांसद और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल को बिहार चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हाजीपुर और लालगंज की जिम्मेदारी

भाजपा ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बिहार चुनाव में हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी है। वे बुधवार को दिल्ली में एक अहम बैठक में शामिल होने के बाद सीधे पटना के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह 18 अक्टूबर को वापस रायपुर लौटेंगे।

‘जंगलराज’ बनाम ‘सुराज’

रवानगी से पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बिहार चुनाव को लेकर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने लालू का ‘जंगलराज’ भी देखा है और अब मोदी-नीतीश का ‘सुराज’ भी देख रही है। उन्होंने आगे विश्वास जताते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

कांग्रेस पर तंज

सांसद अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं को बिहार चुनाव में जिम्मेदारी मिलने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस की गति कैसी हो गई है, यह सब देख रहे हैं। वो पहले भी हार चुके हैं। अभी भी हार हुई और आगे भी होगी।”

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े