Total Users- 1,177,935

spot_img

Total Users- 1,177,935

Sunday, March 22, 2026
spot_img

वन विभाग को बड़ी सफलता, सागौन के लट्ठे बरामद, नदी से नया तरीका भी नाकाम

उदंती-सीता अभयारण्य में सागौन तस्करों के खिलाफ वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है. ओडिशा से जुड़े तस्कर लंबे समय से ‘पुष्पा-स्टाइल’ में सागौन की तस्करी कर रहे थे. वे नदी के बहाव का फायदा उठाकर लकड़ियों को बहा देते थे, जिन्हें आगे जाकर सिंदूरशील और सुनाबेड़ा घाट पर निकाल लिया जाता था. लेकिन इस बार वन विभाग की सजगता से उनका यह नया तरीका भी नाकाम हो गया.

जानकारी के अनुसार, अभयारण्य के उपनिदेशक वरुण जैन को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि दक्षिण उदंती इलाके में तस्कर नदी के रास्ते सागौन लकड़ी भेज रहे हैं. इस पर विभाग ने गुप्त रणनीति बनाते हुए इलाके में घेराबंदी की. जब तस्करों ने टीम को आता देखा तो वे मौके से भाग निकले, लेकिन विभाग के कर्मियों ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाकर सागौन के लठ्ठों को बरामद कर लिया.

बताया गया है कि तस्कर चार-चार लठ्ठों को जोड़कर नदी में बहाते थे, ताकि वे बहाव के साथ ओडिशा सीमा तक पहुंच जाएं. वन विभाग की टीम ने इस तरकीब को विफल कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि मौके से कई सागौन लठ्ठे जब्त किए गए हैं और तस्करों की पहचान की जा रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं. उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े