Total Users- 1,177,922

spot_img

Total Users- 1,177,922

Sunday, March 22, 2026
spot_img

आत्मानंद स्कूल में महिला टीचर की वजह से भारी हंगामा, गाली देने का आरोप

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की बच्चियों ने एक टीचर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बच्चियों का कहना है कि शिक्षिका माधुरी बच्चों के साथ-साथ स्कूल के अन्य शिक्षकों को भी गालियां देती हैं। हमें मारती हैं। इनके व्यवहार के कारण टीचर्स काम छोड़कर जा रहे हैं।

बच्चियों का कहना है कि उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 10 अक्टूबर को सभी बच्चे पढ़ाई छोड़कर बाहर निकल गए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि 3 से 4 दिन के अंदर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।

दरअसल, ये बच्चे नवमीं, दसवीं में पढ़ाई करते हैं। वहीं पिछले करीब 2 दिन से लगातार स्कूल की शिक्षिका माधुरी को हटाने की प्रशासन से मांग कर रहे हैं। अब इनका कहना है कि जब तक प्रशासन उस टीचर को नहीं हटाता है तब तक स्कूल के अंदर नहीं जाएंगे। छात्रा अनन्या ने कहा कि, एक दिन पहले हमारे परिजन भी मिलने आए थे।

लंच ब्रेक था। लेकिन फिर भी माधुरी मैडम ने हमें मिलने नहीं दिया। हमें एक क्लास में बंद कर दिया गया था। लेकिन किसी तरह से हम कैंपस से ही बाहर निकल गए। हमें डर है कि कहीं हम दोबारा स्कूल चले गए तो मैडम हमारे साथ कुछ कर न दे। बच्चों का कहना है कि हमारे विरोध के बाद एक BEO मैडम आईं थी।

उन्होंने शिक्षिका पर कार्रवाई करने की बजाय हमें ही फटकार लगा दी। हमसे कहा कि अपना बयान बदल दो। उनका कहना था कि मैडम का 15 साल का रेपुटेशन है। यदि ऐसा ही मामला चलता रहा तो उनका रेपुटेशन खराब हो जाएगा।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े